फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Falling in the river of dirty water on the market.

तारगली बाजार का गंदा पानी गंगा में गिरने पर जताया विरोध

Wed, 13 Jul 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 13 Jul 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Falling in the river of dirty water on the market.
नमामि गंगा समिति के सदस्यों ने पालिका को चेताया - फोटो : अमर उजाला

आरती प्लेटफार्म के पास जलभराव से निजात दिलाने व गंगा में गिर रहे दूषित पानी के खिलाफ नमामि गंगा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या नहीं सुलझने पर पालिका उप कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बता दें कि ब्रजघाट तीर्थनगरी के तारगली बाजार में हो रहे जलभराव से गुस्साए नमामि गंगे समिति के कार्यकर्ता बुधवार को जिला संयोजक अशोक शर्मा के नेतृत्व में सड़क पर उतर गए
विज्ञापन


और विरोध प्रदर्शन कर समस्या से निजात नहीं मिलने पर पालिका उप-कार्यालय में तालाबंदी कर बेमियादी धरना देने की चेतावनी दी है। अशोक शर्मा का कहना है कि 20 जुलाई को शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों का आवागमन तारगली बाजार से होना है,
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां इस समय जलभराव और गंदगी का आलम है। शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन ध्यान देने को तैयार नहीं है। ऊमा रानी, वेदप्रकाश शर्मा, भूरे सैनी, कांता, योगेंद्र, राधेलाल, सोनू गोयल, राजीव, भोलेराम, लखपत, मंगू, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र गिरि, रामवीर,


शरद गोयल, शिवा, शेरसिंह का कहना है कि निकासी की व्यवस्था न होने से तारगली बाजार से गंदा पानी गंगा में पहुंच रहा है। एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ब्रजघाट गंगानगरी में व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक चौबंद कराई जाएंगी,

जबकि तारगली बाजार से जुड़ी समस्या का पालिका स्तर से प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed