{"_id":"65f9bbfb7943dcfe7c0cef29","slug":"fake-noc-of-fire-for-ssv-college-hapur-news-c-135-1-hpr1002-108828-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अग्निशमन की फर्जी एनओसी पर ली बीबीए और बीसीए की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अग्निशमन की फर्जी एनओसी पर ली बीबीए और बीसीए की मान्यता
Tue, 19 Mar 2024 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में अग्निशमन की फर्जी एनओसी लगाकर बीबीए व बीसीए की मान्यता लेने के मामले में कमेटी के पूर्व सदस्य विरेंद्र कुमार पिल्लू की तहरीर पर प्रबंध तंत्र के सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने नए पाठ्यक्रमों की मान्यता निरस्त कराने की मांग की है। वहीं, वर्तमान सचिव ने दिसंबर 2023 में ही पूरे कॉलेज की फायर एनओसी प्राप्त कर लिए जाने का दावा किया है।
रिपोर्ट में सराफा बाजार निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्लू ने कहा है कि निरीक्षण मंडल की संस्तुति के आधार पर एसएसवी कॉलेज को सीसीएसयू ने 13 जून 2023 को बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम में अस्थायी संबद्धता प्रदान की थी। आरोप है कि उक्त संबद्धता प्राप्त करने के लिए एसएसवी कालेज की प्रबंध समिति के सचिव द्वारा स्वप्रमाणित अग्निशमन विभाग की एनओसी निरीक्षण मंडल के समक्ष प्रस्तुत की थी।
इस एनओसी की सत्यता को लेकर उसने अग्निशमन विभाग से सूचना मांगी थी। विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि उनके कार्यालय से ऐसी कोई एनओसी नहीं दी गई है। सीसीएसयू ने भी एनओसी के बारे में जानकारी दी कि यह पत्रावली में नहीं है। इससे स्पष्ट है कि मान्यता फर्जी दस्तावेजों से ली गई है। मामले में विरेंद्र कुमार पिल्लू ने कोतवाली में तहरीर देकर, नए पाठ्यक्रमों की मान्यता रद्द करने और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुल मिलाकर इस मामले से जहां नए पाठ्यक्रमों पर खतरा बना है वहीं वर्तमान और पूर्व की कमेटियों के बीच भी मदभेद बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व कमेटी ने ही इस्तेमाल की थी फर्जी एनओसी
पूर्व कमेटी ने वर्ष 2021 में बीकॉम, बीएससी सेल्फ फाइनेंस के पैनल में वर्ष 2021 की एनओसी लगाई थी। वर्ष 2023 में कार्यालय अधीक्षक ने बीबीए, बीसीए पैनल में अग्निशमन की वर्ष 2021 की एनओसी वर्तमान समिति को उपलब्ध कराई थी, जिसकी पुष्टि उन्होंने कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक में भी की थी। 21 जून 2023 को सीसीएसयू द्वारा आपत्ति दर्ज करने पर वर्तमान प्रबंध समिति के फर्जी एनओसी की जानकारी हुई। इसके तुरंत बाद ही वर्तमान कमेटी ने नई एनओसी का आवेदन किया। दिसंबर 2023 में पूरे कॉलेज की फायर एनओसी प्राप्त कर सीसीएसयू को सूचित कर दिया गया। पूरा प्रकरण वर्ष 2021 में जारी एनओसी का है न कि वर्ष 2023 में वर्तमान कमेटी द्वारा लगाई गई एनओसी का। छात्रों को बेहतर शिक्षा शहर में मिल सके, इसके लिए प्रोफेशनल कोर्स की शुरूआत कराई गई। - अमित अग्रवाल छावनी वाले, सचिव, एसएसवी पीजी कॉलेज।