{"_id":"667c3a2e1cb988868708ca36","slug":"fake-loot-of-truck-hapur-news-c-306-1-gha1001-107756-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Wed, 26 Jun 2024 09:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो लूट होने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दोनों घटनाएं फर्जी पाई गईं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बुधवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान करीब दो बजे एक व्यक्ति ने स्याना चौपले पर मिनी ट्रक लूटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। जहां जाकर जांच की गई, तो पता चला कि पेट्रोल पंप पर रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मिनी ट्रक चालक ने लूट की सूचना दी। वहीं दूसरी घटना में गांव सरुरपुर के निकट एक व्यक्ति ने बदमाशों द्वारा कार लूट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान सामने आया कि वहां मौजूद तीन युवकों का साथी ही उनकी कार लेकर घर चला गया। सीओ ने बताया कि मिनी ट्रक चालक समेत तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।