फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake journalist scam

Hapur News: योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर हड़पी रकम

Tue, 07 Nov 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 07 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
fake journalist scam
गढ़मुक्तेश्वर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने और धमकी देने के मामले में ब्रजघाट के लोगों ने तथाकथित पत्रकार के खिलाफ एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे लोगों ने बताया कि वह सभी मजदूर हैं। पड़ोस के गांव बागड़पुर निवासी एक युवक अपने आप को पत्रकार बताकर अपने संबंध डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों से बताता है। जिसने उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने जमीन के कागज निकलवाने, सुकन्या योजना और आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर पूजा से 70 हजार रुपये हड़प लिए। इसके अलावा सरकारी ऋण दिलाने के बहाने विनीता से 30 हजार रुपये, बीमा राशि दिलाने के नाम पर सतीश से छह हजार, यशोदा से पांच हजार, गीता से एक हजार छह सौ रुपये, संतोष से दस हजार रुपये, समंतरा से चार हजार, प्रेमवती से छह हजार, तेजपाल से छह हजार समेत अन्य लोगों से भी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी और उसकी पत्नी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पीड़ितों ने एसपी को भेजे गए पत्र में दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उनका रुपया वापस दिलाए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में सतीश, पूजा, श्याम, सुमंतरा, सीमा, गीता, तेजपाल, विनीता, संतोष कुमार, यशोदा, भोलाराम आदि शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed