{"_id":"677c25d3d32dbbb52009f0ea","slug":"faisal-started-bodybuilding-at-the-age-of-38-hapur-news-c-306-1-gha1001-111877-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: उभरती प्रतिभा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: उभरती प्रतिभा...
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मेन बाजार निवासी फैसल फारुखी ने एक साल पहले 38 वर्ष की उम्र में बॉडी बिल्डिंग शुरू की, एक साल की मेहनत के बाद ही उन्होंने दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर हुई मिस एवं मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के बॉडी बिल्डिंग इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया है। उनका सपना बॉडी बिल्डिंग में सर्वश्रेष्ठ मुकाम हासिल करना है।
फैसल के प्रशिक्षक मोहम्मद दानिश उर्फ सुल्तान ने बताया कि फैसल फारुखी के पिता राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के टायरों में पंचर लगाने का काम करते हैं। फैसल करीब एक साल पहले उनके पास प्रशिक्षण के लिए पहुंचे, लेकिन उनकी उम्र देखते हुए पहले तो वह असमंजस में पड़ गए। उन्होंने बताया कि फैसल की लगन और उनका बॉडी बिल्डिंग के प्रति जुनून देखकर उसे प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया। एक साल तक उन्होंने बॉडी बिल्डिंग की बारीकी सीखीं। वह सुबह पहुंचकर घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, इसके अलावा अपने पिता और भाइयों की उनके काम में मदद भी करते हैं। पहली बार उन्होंने मिस एवं मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रजत पदक हासिल किया है। 39 वर्ष की उम्र में उनकी यह उपलब्धि युवा वर्ग के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। फैसल की इस उपलब्धि पर गांव बदरखा में समाजसेवी हाजी आरिफ, फैजान व अन्य लोगों ने सम्मानित भी किया है। फैसल ने बताया कि वह बॉडी बिल्डिंग मेें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं।