{"_id":"58fa31794f1c1b8e338b4ab3","slug":"failed-child-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की सजगता से विफल हुआ बच्चे की चोरी का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की सजगता से विफल हुआ बच्चे की चोरी का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
बच्चे
- फोटो : File Photo
ग्रामीणों की सजगता से बच्चे की चोरी का प्रयास विफल हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
सिंभावली के गांव वैट निवासी हकीकत अली, इस्तेकार, फराकत अली और परवेज ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गांव का ही रहने वाला एक अपराधिक प्रवृत्ति के
विज्ञापन
युवक ने बृहस्पतिवार शाम उसने घर के आंगन में खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची को उठाने की कोशिश की। ग्रामीणों को देखकर वह भाग निकला। वहीं शुक्रवार को भी उसने तीन बच्चों को उठाने की कोशिश की,
विज्ञापन
लेकिन ग्रामीणों की सजगता के चलते वह कामयाब नहीं हो सका। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लग सका। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
एसओ विजय बहादुर का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।