फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Excited BJP workers distributed sweets after victory in Assam and West Bengal.

Hapur News: असम, पश्चिम बंगाल में जीत के बाद उत्साहित भाजपाईयों ने बांटी मिठाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Excited BJP workers distributed sweets after victory in Assam and West Bengal.
भाजपा जिला कार्यालय पर जीत की खुशी मनाते भाजपाई। स्रोत भाजपा
हापुड़। असम, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्य के विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर सोमवार को उत्साहित भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। पार्टी के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और खुशी से गूंजता रहा। जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में भाजपा की भारी जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, पार्टी की विकासोन्मुख नीतियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। यह आम कार्यकर्ताओं की जीत है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि यह बंगाल की जनता की जीत है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास, अच्छे शासन, कानून व्यवस्था और स्थिर सरकार चाहती है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों के साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उमेश राणा, श्यामेंद्र त्यागी, कपिल सिंघल, जयभगवान शर्मा, राहुल उपाध्याय, अमित शर्मा, पायल गुप्ता, राजसुंदर तेवतिया, पवन सैनी, सतपाल यादव, मनोज वाल्मीकि, सन्नी तोमर, प्रशांत त्यागी, तरुण चौहान, मनोज कर्णवाल, अमित टांक, योगेंद्र शर्मा, संजीव वर्मा, योगेंद्र पंडित आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मीनाक्षी रोड स्थित विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।


------------------

भाजपा जिला कार्यालय पर जीत की खुशी मनाते भाजपाई। स्रोत भाजपा

भाजपा जिला कार्यालय पर जीत की खुशी मनाते भाजपाई। स्रोत भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed