फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ex-servicemen went on hunger strike

Hapur News: पूर्व सैनिकों ने भूख हड़ताल कर दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen went on hunger strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। फेडरेशन ऑफ वेंटरस एसोसिएशन के आह्वान पर अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक विकास परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल कर जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
संगठन के जिला अध्यक्ष शाहिद अली ने कहा कि सरकार ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व वीर दिव्यांगों के ओआरओपी में खामियां है। इसमें मौजूद सभी विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए, जिससे पूर्व सैनिकों को उनका हक मिल सके। पूर्व सैनिकों को मेडल लगाने पर भी रोक लगा दी गई है, जिसका संगठन विरोध करता है।
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रेरणा को सौंपकर विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। इस मौके पर महेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, केपी सिंह, रितू तोमर, महीपाल सिंह, सुखवीर, गौरव, अरूण, मुकेश, कृष्णपाल, जगवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, नैन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed