{"_id":"6956a1a71e6a6ca5700c9fb3","slug":"ex-servicemen-protest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135006-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर पालिका ईओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर पालिका ईओ का किया घेराव
Thu, 01 Jan 2026 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। एरियर व पेंशन वृद्धि न होने से परेशान नगर पालिका परिषद के सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका में हंगामा किया। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी कार्यालय का घेराव कर समस्याओं को पूरा करने की मांग उठाई। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के मंत्री कृष्ण अवतार गुप्ता व अध्यक्ष भोपाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त को एक जनवरी 2016 स 15 दिसंबर 2016 तक का एरियर नहीं मिल पाया है। इसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 80 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों के पेंशन की वृद्धि नहीं हो पाई है। ऐसे में वृद्धों को अपना उपचार कराने को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन मांगों को पूरा कराने को लेकर कई बार नगर पालिका में संघ के पदाधिकारी व सदस्य आकर अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने के लिए मांग की है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इस दौरान जयपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा कृष्ण गोपाल, अनिल कुमार, केशव कुमार, विजय पाल, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने के लिए मांग की है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इस दौरान जयपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा कृष्ण गोपाल, अनिल कुमार, केशव कुमार, विजय पाल, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन