फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ex parshad board

Hapur News: पूर्व सभासदों के बोर्ड हटाने पर हंगामा

Mon, 04 Sep 2023 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 04 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
ex parshad board
पिलखुवा। नगर पालिका के पूर्व सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पूर्व सभासदों को जानकारी दिए बिना उनके नाम के बोर्ड हटवा दिए गए हैं, जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व सभासद मनोज तोमर हेडली ने कहा नगर पालिका द्वारा उनके बोर्ड बिना पूर्व सभासदों की जानकारी के हटा दिए गए हैं, जबकि शासन से ऐसा कोई नियम नहीं है कि पूर्व सांसद के बोर्ड हटाएं जाए। नगर पालिका के कुछ अधिकारी जानबूझकर कार्य कर रहे हैं। सभी बोर्ड दोबारा से लगाए जाएं अन्यथा नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


इस मामले में चेयरमैन विभू बंसल का कहना है कि पूर्व सभासदों के बोर्ड हटाकर वर्तमान सभासदों के नाम के बोर्ड लगाएं जाएंगे। पूर्व सभासदों को बोर्ड हटने पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों मे मनोज तोमर, ओमवीर प्रजापति, कुसुम देवी, कट्टो देवी व सविला बेगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed