फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ex army men drink poison

Hapur News: भाई-भतीजों की धमकी से आहत सेवानिवृत हवलदार ने निगला जहर

Fri, 21 Jun 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 21 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
ex army men drink poison
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव नवादा में सेना से सेवानिवृत हवलदार के खेत की दीवार परिवार को लोगों ने तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हवलदार को जमकर पीटा। वहीं, आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर भी दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दंपती को जमकर पीटा। इससे आहत होकर हवलदार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ती देख पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव निवासी सुमन ने बताया कि उसके पति यतेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत हैं। उसके पति के दो भाई हैं और संपत्ति में आधे-आधे के साझेदार हैं। पति का भाई पहले ही अपने हिस्से की आधी जमीन बेच चुका है। 18 जून को उसके पति रिहायशी जमीन की नींव भर रहे थे। इसकी बीच पति का भाई अपने साथ कई लोगों को साथ लेकर यहां पहुंचा और दीवार तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद 19 जून को आरोपी पक्ष की एक महिला व युवक उसके घर में जबरन घुस आए और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने उसके पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और दंपती के साथ मारपीट की। दुष्कर्म की धमकी से आहत होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ती देख उसने ग्रामीणों की मदद से उन्हें नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed