{"_id":"57277fbf4f1c1ba6155ccf60","slug":"eviction-traders-agog","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटने से व्यापारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटने से व्यापारियों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 02 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर हटवा दिया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों और नालों पर फैले अतिक्रमण को पुलिस, पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर हटवा दिया। टीम ने अतिक्रमणकारियों से 102650 रुपये की वसूली की।
विज्ञापन
अभियान चलने से संकरी हुई सड़कें चौड़ी हो गईं। कोठी गेट पर टीम के पहुंचते ही देखते ही देखते दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। अफसरों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह एसडीएम अवनीश राय (आईएएस प्रशिक्षु), पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, सफाई निरीक्षक जगत सिंह, राजेंद्र कुमार, अवर अभियंता रईस अहमद टीम के साथ पालिका गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने पालिका गेट से तहसील चौपला तक सड़कों और नालों पर रखे अतिक्रमण को हटवा दिया। तहसील चौपला से बुलंदशहर रोड होते हुए जैसे ही टीम कोठी गेट पर पहुंची तो वहां दुकानदारों ने आनन फानन में अपनी दुकानें बंद कर दी और वहां से भाग गए।
सरकारी अस्पताल के पास सड़कों पर खड़े ठेले वाले भी कुछ ही देर में रफूचक्कर हो गए। पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों से 102650 रुपये की वसूली की गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के किसी भी इलाके में कभी भी चलाया जा सकेगा।
कई दुकानदार जुर्माना जमा करने से बचते रहे, लेकिन जब टीम के सदस्यों ने उनका सामान जब्त किया तो तुरंत उन्होंने जुर्माना दे दिया।
शहर में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बारे में विभिन्न बाजारों के दुकानदार और लोग यहीं जानकारी करने में लगे रहे कि अभियान किन किन इलाकों में चलेंगे।