{"_id":"571e31ef4f1c1b443ea91575","slug":"every-pregnant-woman-will-be-tested-for-hiv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर गर्भवती महिला की होगी एचआईवी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर गर्भवती महिला की होगी एचआईवी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 25 Apr 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हर गर्भवती महिला की एचआईवी जांच की जाएगी। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण सत्र के दौरान एएनएम महिलाओं की जांच करेंगी। इसके लिए उन्हें बाकायदा प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट पाजिटिव आने पर गर्भवती महिला को दवा और सभी जरूरी सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जाएंगी। योजना का उद्देश्य नवजात को एचआईवी से बचाना है। जिला महिला अस्पताल में यह व्यवस्था पहले से लागू है।
विज्ञापन
यहां सभी गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच की जाती है लेकिन ग्रामीण तबके की महिलाओं को सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में नई व्यवस्था शुरू की गई है। डिप्टी सीएमओ प्रवीण शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के दौरान एएनएम महिलाओं की जांच के नमूने लेंगी।
विज्ञापन
रिपोर्ट पाजिटिव आने पर एक बार फिर जांच के नमूने सेंट्रल लैब भेजे जाएंगे। वहां से पुष्टि होने पर गर्भवती महिला का निशुल्क इलाज किया जाएगा। मरीज के आने-जाने का खर्च भी स्वास्थ्य विभाग वहन करेगा। गर्भवती महिला का इलाज कर नवजात को एचआईवी से बचाया जा सकता है।