फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Every corner of the city look clean

शहर का हर कोना दिखेगा साफ-सुथरा

Tue, 10 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला/ब्यूरो, हापुड़ Updated Tue, 10 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Every corner of the city look clean
सफाई - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका ने शहर को साफ सुथरा रखने की कवायद शुरू कर दी है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा न रहे, इसके लिए पालिका ने छोटे-बड़े दो सौ कूड़ेदान खरीदे हैं। इन्हें अब शहर के मुख्य बाजारों के साथ गली मोहल्लों में रखवाया जाएगा। कूड़ेदान उठाने के लिए दो गाड़ी खरीदी गई हैं।

विज्ञापन


मोहल्लों से कूड़ा उठवाने के लिए दो ट्रैक्टर ट्राली भी पालिका में आ गई हैं। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही शहर  का हर कोना साफ सुथरा दिखने लगेगा। शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगना रोजाना की बात है। कुछ जगह तो स्थिति यह है कि कूड़े के ढेर की वजह से आसपास रहने वालों व राहगीरों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


इन स्थानों से मुंह पर रुमाल रखे बिना निकलना मुश्किल हो जाता है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। नगर पालिका ने शहर के बाशिंदों को इन समस्याओं से निजात दिलाने की ठान ली है। इसके लिए नगर पालिका ने दो सौ छोटे-बड़े कूड़ेदान खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें शहर के तकरीबन हर इलाके में रखवाया जाएगा, ताकि शहर के लोग घरों व दुकानों से निकलने वाला कूड़ा कचरा इसी में डालें। कूड़ेदान को उठाकर डलाव घर तक ले जाने के लिए दो मैजिक गाड़ी खरीदी हैं। इसके अलावा मोहल्लों में से कूड़ा उठाने के लिए दो छोटे ट्रैक्टर भी खरीदा गया है, जो संकरी गलियों में भी जाकर कूड़ा उठाएंगे।


उधर, नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन ने बताया कि कूड़ादान प्रतिदिन उठाने के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही शहर के लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे शहर को साफ सुथरा बनाने में मदद करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed