फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Entrepreneurs say... Officials left industrial feeder work incomplete.

Hapur News: उद्यमी बोले... औद्योगिक फीडर का काम अधूरा छोड़ चले गए अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs say... Officials left industrial feeder work incomplete.
कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओ के साथ बैठक करती डीएम। संवाद
हापुड़। जिला उद्योग बंधु की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उद्यमियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर औद्योगिक फीडर का काम अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया। इसके अलावा भी अन्य गंभीर आरोप अधिकारियों पर लगे। डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य को पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि दिल्ली रोड पर कई औद्योगिक ईकाइयां संचालित हैं। एसोसिएशन के प्रयासों से औद्योगिक फीडर का कार्य शुरू हुआ लेकिन व अभी भी अधूरा है। कार्य पूरा न होने के कारण फैक्टरियों को 24 घंटे और निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही है। बैठक में उद्यमियों ने एसएसवी इंटर कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के उत्पाद मचाने के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा श्यामपुर-जरोठी रोड पर एक फ्लोर मिल को विद्युत आपूर्ति न मिलने, स्वर्ग आश्रम रोड पर विद्युत फीडर को अलग-अलग करने के कार्य का कार्य लंबित होने, जनपद की निर्यातक ईकाइयों के साथ जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में निर्यात की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एक उद्यमी से 1.25 लाख रुपये का केबिल मंगाकर 2.25 लाख रुपये का एस्टीमेट जमा कराने का आरोप लगा। यहां तक कि साथ ही स्टांप छूट योजना के अंतर्गत बैंक गारंटी अवमुक्त करने का मुद्दा भी रहा। बैठक में धौलाना औद्योगिक क्षेत्र, धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र और टेक्सटाइल सेंटर की जलनिकासी को लेकर भी चर्चा हुई। डीएम कविता मीना और सीडीओ श्रुति शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तय समय सीमा में निस्तारण के आदेश दिए।
इस दौरान संजय गर्ग, बिजेंद्र गर्ग, विजय अग्रवाल आदि उद्यमी मौजूद रहे।

आवासीय काॅलोनी में चल रहे व्यावसायिक कार्य
उद्यमियों ने कहा कि कई आवासीय काॅलोनी में व्यावसायिक कार्य चल रहे हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी इन दिनों अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन ऐसे इलाकों में कार्रवाई नहीं हो रही है। इन इलाकों में कार्रवाई की मांग भी की गई।


आईजीआरएस में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
डीएम कविता मीना ने आईजीआरएस की रैंकिंग को लेकर भी बैठक की। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों के अधिकारियों की लापरवाही और समय से डाटा की फीडिंग न करने के कारण आईजीआरएस की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने आईजीआरएस पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने और समय से समस्या का समाधान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed