फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Entrepreneurs floundering over not connecting factories.

पावरलूम कारखानों के कनेक्शन न जोड़ने पर भड़के उद्यमी

Tue, 28 Mar 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 28 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs floundering over not connecting factories.
भड़के उद्यमी - फोटो : अमर उजाला

हथकरघा विभाग के रिपोर्ट प्रेषित किए जाने के बावजूद भी पावरलूम कारखानों के कनेक्शन चालू न किए जाने के विरोध में मंगलवार को उद्यमियों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बंधक बनाकर जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन


इसके बाद एसई कार्यालय में भी हंगामा हुआ। एसई अपना कार्यालय छोड़कर बाहर आ गए। उद्यमियों ने जल्द इस समस्या से राहत न दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बीते दिनों बिजली निगम के अफसरों ने 10 पावरलूम कारखानों के कनेक्शन काट दिए थे।
विज्ञापन


इन कारखानों का पूरा बिल जमा नहीं थी। निगम अफसरों का कहना था कि कारखाने सरकार की सब्सिडी योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं। हालांकि हथकरघा विभाग ने इन कारखानों को सरकार की योजना के पात्र माना था, रिपोर्ट भी निगम अफसरों को प्रेषित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के अधिकारी बुनकरों की समस्या पर गंभीर नहीं है। आलम यह है कि निगम के अधिकारी एक दूसरे की जिम्मेदारी बता पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को उद्यमियों का आक्रोश फूट पड़ा।

हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  के सचिव अमन गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों बुनकरों ने जोरदार हंगामा कर अधिशासी अभियंता को बंधक बना लिया। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों के बीच गहमा गहमी चलती रही।

समस्या का समाधान नहीं होने पर उद्यमी अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने एसई का घेराव कर कनेक्शन चालू कराने की मांग उठाई। एसई ने मुख्य अभियंता के स्तर से कार्रवाई होने की बात कही।

इस पर उद्यमी भड़क उठे, उन्होंने कार्यालय में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर एसई अपना कार्यालय छोड़कर बाहर आ गए। कुल मिलाकर अभी बुनकरों को राहत नहीं दिलाई जा सकी है।


वहीं उद्यमियों ने जल्द समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि मुख्य अभियंता के स्तर से ही इस मामले में कार्रवाई होनी है। रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed