{"_id":"587cda074f1c1b332deff06b","slug":"enrollment-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नामांकन होगा शुरू, प्रशासन ने कसी कमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नामांकन होगा शुरू, प्रशासन ने कसी कमर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 16 Jan 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
आज से नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। कलक्ट्रेट परिसर में होने वाले नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलक्ट्रेट परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर पूरी तरह से सील करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
17 से 24 जनवरी तक सुबह से शाम तीन बजे तक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं। तीनों स्थानों पर बैरीकेटिंग की गई है।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल चार लोग ही कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। सोमवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए चिन्हित नामांकन स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि नामांकन के दौरान किसी प्रकार का काफिला प्रत्याशी के साथ नहीं चलेगा। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नगर पालिका के सभागार कक्ष में नामांकन कर सकेंगे। इसके लिए एंट्री नगर पालिका के मुख्य गेट से होगी। गढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का नामांकन डीएम कोर्ट में होगा।
वहीं, धौलाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एसडीएम कोर्ट में नामांकन करेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की एंट्री एसपी कार्यालय की ओर वाले गेट से होगी।
नामांकन स्थल की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नामांकन कक्ष में एक रिटर्निंग अफसर व एक सहायक रिटर्निंग अफसर मौजूद रहेंगे।