फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   engagement broken over not getting Mutton biryani and fish fry

सगाई समारोह बना संघर्ष का मैदान: नहीं मिली मटन बिरयानी और मछली फ्राई, जुड़ने से पहले ही टूटा रिश्ता; Video

Mon, 06 Oct 2025 03:50 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 03:50 PM IST
सार

लड़का पक्ष अपने साथ करीब 40 लोगों को लेकर लड़की वालों के गांव में आयोजित सगाई समारोह में आए थे। लड़का पक्ष ने समारोह में मटन बिरयानी व मछली फ्राई की मांग की। 

विज्ञापन
engagement broken over not getting Mutton biryani and fish fry
सगाई कार्यक्रम में हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में आयोजित एक सगाई समारोह में मटन बिरयानी व मछली फ्राई न मिलने पर लड़की व लड़के पक्ष में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जुड़ने से पहले ही दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया। विवाद होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। रविवार को देर रात दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। जबकि 17 अक्तूबर को गांव अठसैनी से गांव गोंदी बरात आनी थी।

विज्ञापन

बरात में आए थे 40 लोग 
लड़की पक्ष के अनुसार 17 अक्तूबर को उनकी पुत्री की बरात गांव अठसैनी से गांव गोंदी आनी थी। रविवार की शाम को लाल खत व सगाई का कार्यक्रम था। गांव अठसैनी निवासी लड़का पक्ष अपने साथ करीब 40 लोगों को लेकर उनके गांव गोंदी में आयोजित सगाई समारोह में आए थे। लड़का पक्ष ने समारोह में मटन बिरयानी व मछली फ्राई की मांग की। समारोह में लड़का पक्ष दोनों व्यंजन न मिलने पर वह भड़क गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना लड़की पक्ष ने पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के वाले मांग रहे थे कार, लड़की वाले दे रहे थे बुलेट
विवाद की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। लड़की पक्ष का आरोप था कि लड़का पक्ष उनसे सगाई में कार की मांग कर रहा था। जबकि वह सगाई में बुलेट दे रहे थे। लड़के पक्ष की नाजायज मांगों ने उन्हें परेशान कर रखा था। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जुड़ने से पहले ही दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया। रविवार की देर रात दोनों पक्षों में इसका समझौता भी हो गया था। 

विज्ञापन

पुलिस का बयान
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया था। किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed