फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   encroachment on road

Hapur News: बाजारों में नहीं दिख रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर

Fri, 07 Feb 2025 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Feb 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
encroachment on road
हापुड़। नगर पालिका द्वारा तीन दिन पहले चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का शहर में असर नहीं दिख रहा है।अतिक्रमणकारियों ने सड़कों और नालों पर फिर से अवैध कब्जा कर सामान रख लिया है। सड़क के बीच फिर से रेहड़ी-पटरी लग गई हैं। यह हाल तब है, जब 19 लोगों पर अतिक्रमण करने के आरोप में 21 हजार का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अंकित वर्मा और ईओ मनोज कुमार के नेतृत्व में तीन दिन पहले सराफा बाजार से गोल मार्केट तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया था। उस समय कई लोगों का सामान भी जब्त किया गया था। साथ ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। अभियान के बाद से सड़कों पर फिर से अतिक्रमण फैल रहा है। बाजारों में लोगों को गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ मनोज कुमार का कहना है कि अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ लाेग कार्रवाई के बाद भी गड़बड़ी कर रहे हैं। ऐसे लोगों का सामान जब्त करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों से निकलना दुश्वार
दोपहर से लेकर शाम तक नगर के बाजारों से लोगों का निकलना मुश्किल रहता है। गोल मार्केट में दोपहर को चारपहिया वाहन नहीं गुजर पाते हैं। बाजार की शुरूआत में ही सड़क पर अतिक्रमण होने से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed