{"_id":"698ec99c16ca658aef0c7a69","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-the-case-of-robbery-of-rs-64-lakh-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Encounter: 64 लाख की लूट के मामल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पांच दबोचे, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Encounter: 64 लाख की लूट के मामल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पांच दबोचे, एक घायल
Fri, 13 Feb 2026 12:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
हाइवे पर हुई 64 लाख की लूट की वारदात के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच को दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 लाख 37 हजार रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लूट की घटना के बाद आरोपियों की घेराबंदी की गई। घिरने पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल की पहचान गाजियाबाद के सेक्टर 12 चरण सिंह कालोनी विजय नगर निवासी रहीश के रूप में हुई है। मौके से भारी रकम बरामद कर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस पूरे गिरोह से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों में भी उनकी भूमिका की जांच कर रही।
विज्ञापन