{"_id":"6a230643cb602d230f061da2","slug":"employment-fair-to-be-held-for-recruitment-of-contract-drivers-hapur-news-c-135-1-hpr1003-142553-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संविदा चालकों की भर्ती के लिए लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संविदा चालकों की भर्ती के लिए लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज बस चालकों की कमी दूर करने के लिए परिवहन निगम रोजगार मेले का आयोजन कर जून माह में प्रत्येक शुक्रवार को आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट लेकर चयन करेगा। संविदा आधार पर होने वाली भर्ती बस संचालन को सुचारू बनाने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, मुरादाबाद, सीतापुर, बरेली, दिल्ली, नोएडा सहित विभिन्न मार्गों पर 136 बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के संचालन में अक्सर चालकों की कमी आड़े आती है। चालकों की कमी के बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कमी को दूर करने के लिए विभाग में संविदा चालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक चालक किसी भी कार्य दिवस में डिपो में आवेदन कर सकते हैं।
चालक के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास रखी गई है जबकि आयु 23.5 वर्ष से अधिक व लंबाई पांच फीट तीन इंच तक निर्धारित की गई है। साथ ही दो वर्ष से अधिक अनुभव के साथ भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। डिपो परिसर में 12, 19 व 27 जून को प्रथम ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से चालकों का चयन किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में सिर्फ एक आवेदक पहुंचा और उसका भी लंबाई कम होने के कारण चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इच्छुक चालक निर्धारित योग्यता के साथ डिपो में आवेदन कर सकते हैं। प्रथम ड्राईविंग टेस्ट में उत्तीर्ण होने के बाद दूसरे ड्राईविंग टेस्ट प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा।