{"_id":"6640fe0f0968b527720bfcc2","slug":"employees-of-energy-corporation-guarding-the-wires-were-beaten-hapur-news-c-306-1-gha1001-106750-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तारों की रखवाली कर रहे ऊर्जा निगम के कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तारों की रखवाली कर रहे ऊर्जा निगम के कर्मियों को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। गांव औरंगाबाद के जंगल में बिजली के तारों की रखवाली कर रहे ऊर्जा निगम के तीन कर्मियों की चार लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव औरंगाबाद निवासी प्रमोद ने बताया कि वह और उसके साथी सतीश, सोनू और तेजपाल सिंह ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के निर्देश पर शनिवार की देर शाम गांव के जंगल में बिजली की लाइन की रखवाली के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव माधापुर निवासी हर्षित, रिंकू, नरेंद्र और उनका एक साथी वहां पहुंच गए। जिन्होंने उनसे जंगल में घूमने का कारण पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि वह ऊर्जा निगम के अधिकारी के निर्देश पर तारों की रखवाली के लिए गश्त कर रहे हैं लेकिन, आरोपियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव का ही रहने वाला प्रवीन बीच-बचाव कराने के लिए पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।