{"_id":"65a1725420c52458f6031f38","slug":"employee-ran-away-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6750-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कलेक्शन के 10.29 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कलेक्शन के 10.29 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार
Fri, 12 Jan 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित एक फाइनेंस कंपनी में तैनात फील्ड स्टॉफ कर्मचारी महिलाओं से कलेक्शन कर किश्तों के करीब दस लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले में कंपनी के प्रबंधक ने कोतवाली में आरोपी फील्ड स्टाफ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के प्रबंधक कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी शाखा मेरठ रोड स्थित आवास विकास संजय विहार में स्थित है। कंपनी में आरोपी सुनील कुमार निवासी गांव अरहेरा फतेहपुर सीकरी आगरा फील्ड स्टॉफ के पद पर कार्यरत था। जिसका मुख्य कार्य गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आसान केवाईसी के आधार पर छोटे लोन देकर आसान किस्तों में लोन वसूली करना था।
आरोपी ने कंपनी के लोन सदस्यों से दस लाख 29 हजार 7 सौ 69 रुपये वसूल कर लिए और कंपनी मेें जमा नहीं किए। जबकि उसने झूठ बोलकर कि केवाईसी, एप व बायोमेट्रिक द्वारा कंपनी के लोन सदस्यों के अंगूठे लगवाकर कंपनी द्वारा जारी की गई लोन राशि को निकाल लिया और अपने प्रयोग में लेता रहा। इसके बाद 21 मई 2023 को आरोपी ऑफिस छोड़कर चला गया। पीड़ित को मामले की जानकारी आरोपी के सेंटरों पर विजिट करने पर हुई। पीड़ित ने आरोपी व उसके परिजनों से रुपये वापस करने की बात कही। लेकिन आरोपी ने कंपनी के रुपये वापस नहीं किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।