फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ellection will ge held on ssvpg college on 23th.

प्रिंटिंग सामग्री से प्रचार करने पर उम्मीदवारी रद्द

Fri, 20 Nov 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 20 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
ellection will ge held on ssvpg college on 23th.
एसएसवी पीजी कॉलेज पर छात्रसंघ चुनाव का रंग चढ़ चुका है। ऐसे में चुनाव अधिकारी ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी है कि अगर किसी ने प्रिंटिंग सामग्री से चुनाव प्रचार किया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 23 नवंबर को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ.सुधीर सिंह का कहना है कि लिंगदोह कमेटी के नियमों के अनुसार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी चुनाव में किसी भी प्रकार की प्रिंटिंग सामग्री से प्रचार नहीं कर सकते हैं।  अगर किसी ने नियमों का पालन नहीं किया और प्रिंटिग सामग्री से चुनाव प्रचार किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी  उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
उनका कहना है कि कॉलेज में भी प्रचार करने के लिए जो जगह निर्धारित है उन पर भी सिर्फ हाथ से लिखे पोस्टर ही चिपकाए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि प्रत्याशियों के चुनाव में कम पैसे खर्च हो सकें और कालेज में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनका कहना है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लडने वाले समस्त प्रत्याशी 21 नवंबर तक प्रचार कर सकते हैं। इसके बाद किसी प्रत्याशी की प्रचार करने की शिकायत मिली तो कार्रवाई संभव है।


कॉलेज में मतदान 23 नवंबर की सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद उसी दिन 3 बजे से मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

एसएसवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 19 नवंबर को पूरी हो गई। शुक्रवार की सुबह 9 बजे से नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद इसी दिन शाम 4 बजे नामांकन करने वाले वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed