{"_id":"6a147d4f80149bcef8022914","slug":"electricity-supply-to-200-houses-was-disrupted-for-three-hours-hapur-news-c-306-1-gha1001-122315-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन घंटे बाधित रही 200 घरों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन घंटे बाधित रही 200 घरों की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के कोतवाली मार्ग पर जैन गली के बाहर रविवार की रात खंभे पर लगे बिजली के तार में आग लग गई। इससे लगभग दो सौ घरों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रही।
मोहल्ला निवासी सचिन कुमार ने बताया कि रात करीब सवा दस बजेे गली के बाहर कोतवाली मार्ग पर लगे बिजली के खंभे के तार और उससे जुडे़ घरों के केबिलों में अचानक आग लग गई। तारों में आग लगने से मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि लाइट जाने के बाद भी काफी देर तक तारों से चिंगारी निकलती रही।
इससे घरों में लगे बिजली के उपकरणों के फुंकने की आशंका बन गई। सूचना देने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी काफी देर बाद वहां पर पहुंचे। उन्होंने तारों को बदल कर आपूर्ति सुचारू की। इस दौरान करीब तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय का कहना है कि ओवरलोड होने के कारण इस तरह की घटना हो जाती है। तारों को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।