फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   electricity pole fell on car

Hapur News: कार पर गिरा स्ट्रीट लाइट का खंभा, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 13 Jul 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
electricity pole fell on car
हापुड़। बृहस्पतिवार को तहसील चौराहा के पास बुलंदशहर रोड पर सड़क किनारे जर्जर स्ट्रीट लाइट का खंभा कार पर गिर गया। इस दौरान वहां से कांवड़िये गुजर रहे थे, गनीमत रही खंभा दूसरी लेन में गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट के लिए सड़क किनारे खंभे लगाए हुए हैं। कई खंभे जर्जर होकर नीचे से गल चुके हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बुलंदशहर रोड पर डाकघर के आसपास वाहनों की आवाजाही थी। तभी अचानक यह खंभा कार पर गिर गया। कार स्वामी अल्लीपुर प्रधान जावेद और उनके साथी घटना के दौरान बाल-बाल बच गए। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और खंभे को कार के ऊपर से हटवाया। लोगों का कहना था कि नगर में स्ट्रीट लाइटें और भी हैं जिनके खंभे जर्जर हो चुके हैं। अब कांवड़ यात्रा चल रही है, ऐसे में यह नगर पालिका की बड़ी लापरवाही है। खंभा गिरने से लोग या वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। नगर पालिका के ईओ सौरभ नाथ ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। अन्य लाइट के खंभों की जांच कराकर उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed