फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   electrical workers complain DM

डीएम से की बिजली कर्मचारियों की शिकायत

Mon, 21 Nov 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 21 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
electrical workers complain DM
डीएम से बिजली कर्मचारियों की शिकायत - फोटो : Demo Pic

बिजली निगम के अफसरों की लापरवाही के कारण मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी एक उपभोक्ता का तीन माह का बिल 1 लाख रुपये से भी अधिकका आया है। निगम अफसरों से शिकायत के बाद भी राहत न मिलने पर पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है।

विज्ञापन


मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी धर्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि वह अपना बिजली बिल समय पर जमा करता आ रहा है। कुछ दिन पूर्व उसके मकान में लगे बिजली मीटर में फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन


जिसे उसने निगम अफसरों से शिकायत कर बदलवा दिया। अब निगम अफसरों ने मीटर टैंपर्ड बताकर उसे 1 लाख 20 हजार रुपये का बिल भेजा है। इस संबंध में वह कई बार निगम अफसरों से शिकायत कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर उसके साथ अभद्रता करते हुए वहां से भगा देते हैं। अब पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। एसडीओ यतेंद्र कुमार का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर शिकायत सही है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed