{"_id":"490ef93d88ed775b6b8c0126ed5dbabe","slug":"electric-trains-run-all-stations-kafurpur-hapur-ready-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाने काे हापुड़-काफूरपुर सब स्टेशन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाने काे हापुड़-काफूरपुर सब स्टेशन तैयार
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच विद्युतीकरण पूरा होने के बाद बिजली देने के लिए हापुड़ और काफूरपुर के सब स्टेशन को भी तैयार कर लिया गया है।
रेलवे अफसरों ने रविवार को लाइन में तेज प्रवाह का करंट प्रवाहित कर ट्रायल भी कर लिया है। अब अफसर इस ट्रैक पर सीआरएस के निरीक्षण का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद जल्द ही ईएमयू का संचालन होगा।
गाजियाबाद से लेकर मुरादाबाद के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। इस ट्रैक को बिजली देने के लिये रेलवे की ओर से हापुड़ और काफूरपुर में दो सब स्टेशन बनाए गए।
अब दोनों सब स्टेशन बनकर बिल्कुल तैयार हो गए। अधिकारियों ने दोनों बिजलीघरों से रेलवे के तारों में करंट छोड़कर ट्रायल भी कर लिया है। जिसका ट्रायल सफल बताया गया है।
विज्ञापन
रेलवे सूत्रों की मानें तो इस ट्रैक को उक्त दोनों पावर हाउस से बिजली दी जाएगी। इन बिजलीघरों से लाइन को तेज प्रवाह वाले करंट देने के लिए पिछले दिनों ट्रायल किया गया था।
अब सिर्फ सीआरएस के निरीक्षण का इंतजार हो रहा है। ताकि जल्द इस ट्रैक पर ईएमयू का संचालन हो जाए। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम प्रमोद कुमार का कहना है कि इसी माह में इस ट्रैक पर विद्युत संचालित ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा।