फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   election duties of pharmacists and staff nurse.

चुनाव में लगी फार्मासिस्ट और स्टॉफ नर्स की ड्यूटी

Mon, 16 Jan 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 16 Jan 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
election duties of pharmacists and staff nurse.
स्टॉफ नर्स की ड्यूटी - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से अस्पतालों में अव्यवस्थाओं को बोलबाला हो गया है। अस्पताल में प्रशिक्षुओं से दवाएं बंटवाई जा रही हैं।

विज्ञापन


जिले के सीएचसी और पीएचसी में करीब 37 फार्मासिस्ट तैनात हैं। रोजाना सरकारी अस्पतालों में हजारों मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। चोटिल मरीजों को पट्टी करना, दवा देने की जिम्मेदारी भी फार्मासिस्टों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बड़ी भूमिका रहती है। ऐसे में इन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगने से अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय पर तो सोमवार को प्रशिक्षुओं से मरीजों को दवाएं वितरित कराई गई। आला अधिकारियों का निर्देश मानकर फार्मासिस्ट भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई है। अस्पतालों में व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed