{"_id":"688e49d4294ed13e040f2a63","slug":"election-date-release-hapur-news-c-135-1-hpr1005-128255-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: श्री पंचायती गोशाला का चुनाव कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: श्री पंचायती गोशाला का चुनाव कार्यक्रम जारी
Sat, 02 Aug 2025 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। श्री पंचायती गोशाला समिति के लिए शनिवार को चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है। 13 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर 14 सितंबर को चुनाव होगा।
एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व चुनाव अधिकारी विजय कुमार गर्ग ने कहा कि 13 अगस्त को सुबह दस बजे श्री पंचायती गोशाला में अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा, 14 से 17 अगस्त तक मतदाता सूची के संबंध में आपत्तियों को प्राप्त करना, 18 को आपत्तियों का निस्तारण, 20 को चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची चस्पा, 21 और 22 को नामांकन पत्रों का वितरण, 24 को नामांकन पत्र जमा करना, 26 को प्रत्याशियों के नामांकन-पत्रों का परिनिरीक्षण, 28 को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की वापसी और 29 को प्रत्याशियों के अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन होगा। जरूरत पड़ने पर एसएसवी इंटर कॉलेज में 14 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर साढे तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। बता दें कि इस चुनाव में करीब 3400 मतदाता प्रक्रिया में भाग लेंगे।
चार घंटे रोजाना बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि बुलंदशहर रोड के चौड़ीकरण व बिजनेस प्लान के कार्य के लिए शटडाउन रहेगा। दिल्ली रोड बिजली घर से जुड़े फीडर नंबर तीन व पांच की बुलंदशहर रोड की लाइन व परिवर्तकों को पूर्ण जमा योजना के अंतर्गत शिफ्ट किया जाएगा। इसके कारण चार अगस्त से आठ अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मोहल्ला राजीव विहार, छज्जुपुरा, महेशपुरी, किशनपुरा, मजीदपुरा गली नंबर एक व दो, कोठी गेट, पीरबाउद्दीन आदि मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रहेगी।