{"_id":"69c2cd7932359934ec01a38f","slug":"elderly-woman-distressed-by-domestic-strife-jumps-into-the-ganges-rescued-hapur-news-c-306-1-gha1001-121063-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गृह क्लेश से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई गंगा में छलांग, बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गृह क्लेश से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई गंगा में छलांग, बचाया
विज्ञापन
ब्रजघाट। मंगलवार की देर शाम गंगानगरी में मेरठ निवासी बुजुर्ग महिला राजवती ने गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने महिला को सकुशल बचा लिया।
शाम के समय बुजुर्ग महिला गंगा पुल की सीढ़ियों से आरती करने पहुंची। जो काफी देर तक आरती स्थल के निकट घूमती रहीं। कुछ देर बाद वह टहलते हुए गंगा के तट पर पहुंच गईं और आत्महत्या करने के इरादे से गंगा में छलांग लगा दी। जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जिस पर मल्लाहों और गोताखोर गंगा में कूद गए। जिन्होंने कुछ ही देर में महिला को बाहर निकाल लिया। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिसकर्मी गंगा घाट पर पहुंचे।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम राजवती निवासी मेरठ बताया है। जो घर में कलह के कारण ब्रजघाट पहुंच गईं। उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।