फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   eight unauthorised construction seal

Hapur News: एचपीडीए ने आठ निर्माणाधीन भवनों को किया सील

Tue, 21 May 2024 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 21 May 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
eight unauthorised construction seal
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की है। तहसील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आठ भवनों पर सील लगाई गई है। जिसमें दुकान, गोदाम और व्यवसायिक भवन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर रोड आशियाना कॉलोनी में 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी मुनाजिर की दुकान, ग्राम ततारपुर में 1250 वर्ग मीटर में प्रताप सिंह द्वारा किए गए निर्माण, जसरुपनगर में जेडी इंटर कॉलेज के सामने विनीत कुमार द्वारा 110 वर्ग मीटर में बनाए गए हॉल व कमरे, ग्राम असौड़ा किठौर रोड पर अनीस चौधरी द्वारा 350 वर्ग मीटर में बनाए गए गोदाम, मेरठ रोड पर शहनाई फार्म हाउस के पीछे 440 वर्ग मीटर में संजय बंसल द्वारा बनाए गए गोदाम, मेरठ बाईपास के निकट ग्राम पटना में वेद प्रकाश द्वारा 300 वर्ग मीटर में बनाए गए गोदाम, बुलंदशहर रोड पर शिवदयालपुरा में फरियाद त्यागी द्वारा 200 वर्ग मीटर में बनाए गए व्यवसायिक भवन और मोहल्ला छज्जुपुरा में रामपाल द्वारा 40 वर्ग मीटर में बनाए गए कमरों पर सील लगाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराने पर चेतावनी के बाद नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रखने पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता राकेश सिंह तोमर, जितेंद्र नाथ दुबे, वीरेश कुमार राणा, महेश चंद उप्रेती और प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed