फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Eight crore outstanding on Energy Corporation, Municipality issued RC

Hapur News: ऊर्जा निगम पर आठ करोड़ बकाया, नगर पालिका ने जारी की आरसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eight crore outstanding on Energy Corporation, Municipality issued RC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। ऊर्जा निगम पर आठ करोड़ रुपये का किराया बकाया है। नगर पालिका ने वसूली के लिए आरसी जारी की है। अब तहसील प्रशासन बकाया की वसूली करेगा। पालिका की इस कार्रवाई से ऊर्जा निगम में हड़कंप मचा है।

नगर पालिका परिषद पर वर्तमान पर ठेकेदार, कर्मियों, डीजल समेत अन्य का करीब 11 करोड़ रुपया कर्जा है। अधिकारियों ने पालिका को शीघ्र कर्जा मुक्त करने के लिए सख्त निर्णय लेने शुरू कर दिए है। इसी क्रम में बकाया की वसूली के लिए भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निजी एवं सरकारी विभागों की आरसी काटी जा रही हैं। पालिका की भूमि पर लगे ट्रांसफार्मर एवं बिजली के खंभों का ऊर्जा विभाग पर करीब 8 करोड़ रुपये का किराया बकाया है। ऊर्जा निगम द्वारा 2017 से पालिका को किराए का भुगतान नहीं किया है। इसके लिए पालिका कई बार नोटिस दें चुकी है। इसी के चलते पालिका ने ऊर्जा निगम की आरसी जारी कर फाइल डीएम प्रेरणा शर्मा को भेजी है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पालिका की सीमा में लगे बिजली के खंभे एवं ट्रांसफार्मर के किराए का ऊर्जा निगम पर आठ करोड़ बकाया है। बकाया भुगतान के लिए कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन, ऊर्जा निगम ने भुगतान नहीं किया है। इसी के चलते आरसी जारी कर भुगतान के लिए तहसील भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed