फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Eid tomorrow: the market buzzing

ईद कल: गुलजार हुए बाजार

Tue, 05 Jul 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Tue, 05 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Eid tomorrow: the market buzzing
ईद - फोटो : amar ujala

ईद का बाजार सज गया है। सभी प्रमुख बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। कुर्ता, टोपी, कपड़े व कास्मेटिक सामान की बिक्री जोर पकड़े है। सबसे ज्यादा भीड़ इस त्योहार के खास व्यंजन सेंवई व सूतफेनी की दुकानों पर हो रही है। त्योहार के मद्देनजर दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर हर सामान का पर्याप्त स्टॉक कर रखा है।  

विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोग ईद की तैयारी में जुटे हैं। कुर्ता और टोपी की काफी मांग है। लखनवी कुर्ता-पाजामा लोगों की पहली पसंद है। यह 500 से 1800 रुपये तक की रेंज में मौजूद है। सादा कुर्ता-पाजामा 500 से 700 रुपये कीमत तक का है। युवाओं को जींस और टी शर्ट खूब भा रही है। नगर के प्रमुख गोल मार्केट, पुराना बाजार, बुलंदशहर रोड, कोठी गेट स्थित रेडीमेड की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं, दर्जी की दुकानों पर नए कपड़े सिलवाने वालों की भी लंबी लाइन लगी है। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता हरीश कपूर का कहना है कि ईद को लेकर ग्राहकों की पसंद के मुताबिक माल स्टॉक कर रखा है।
विज्ञापन


पठानी सूट की डिमांड बढ़ी
हापुड़। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘रईश’ का ट्रेलर देख इस बार ईद के त्योहार पर पठानी सूट की डिमांड बढ़ गई है। युवा वर्ग इस बार ईद पर स्काई ब्लू रंग के पठानी सूट और लेदर की चप्पल से शाहरुख लुक देने में जुटा है। लीनैन और काटन का स्काई ब्लू कपड़ा इस बार खूब बिका। दर्जियों के पास भी पठानी सूट के आर्डर ज्यादा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed