{"_id":"576954e34f1c1b5964b47de4","slug":"education-department-officials-are-no-court-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट का आदेश भी नहीं मान रहे बेसिक शिक्षा विभाग अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट का आदेश भी नहीं मान रहे बेसिक शिक्षा विभाग अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 21 Jun 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : demo pic
प्राथमिक स्कूलों में आरक्षण का लाभ पाकर पदोन्नत हुए एससी/एसटी जाति के लगभग 200 शिक्षकों के डिमोशन के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रहे है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते लगभग 200 शिक्षा आज भी पदोन्नति का लाभ ले रहे है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने एक वर्ष पूर्व प्रमोशन में आरक्षण पर रोक लगाकर, इसका लाभ उठा चुके सरकारी कर्मचारियों के डिमोशन का आदेश किया था।
विज्ञापन
अधिकांश सरकारी विभागों में यह कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर कोर्ट के आदेश को चुनौती देते नजर आ रहे है। जिले में लगभग 200 शिक्षक ऐसे है जो लाभ लेकर पदोन्नत तो हो गए लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी आज तक पदावनत नहीं हो पाए।
विज्ञापन
इन शिक्षकों के डिमोशन के संबंध में बेसिक शिक्षा सचिव भी स्थानीय अफसरों को रिमाइंडर करा चुके हैं। सामान्य जाति के शिक्षकों में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के खिलाफ रोष व्याप्त है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्होंने हाल फिलहाल में ही चार्ज संभाला है। इस संबंध में वह जल्द उचित कार्रवाई करेंगे। कोर्ट के आदेश का पालन किया जायेगा।