{"_id":"5846d13a4f1c1b2434447d1e","slug":"eating-raw-loaves-sapling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी वाली सब्जी और कच्ची रोटियां खा रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी वाली सब्जी और कच्ची रोटियां खा रहे नौनिहाल
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 06 Dec 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
कच्ची रोटियां खा रहे नौनिहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के एमडीएम प्रभारी के निरीक्षण में सोमवार को नगर क्षेत्र के पांच स्कूलों में खराब गुणवत्ता का मिड डे मील बनता मिला। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को पानी वाली सब्जी और अधपकी रोटियां परोसी गई थीं।
विज्ञापन
इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांगा गया है। पांच दिन में जवाब नहीं देने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिड डे मील के जिला समन्वयक जुनैद मलिक ने बताया कि
विज्ञापन
बीते कई दिन से नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में खराब गुणवत्ता की शिकायत मिल रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए सोमवार को उन्होंने नगर क्षेत्र के मालीय प्राथमिक विद्यालय, शास्त्री प्राथमिक विद्यालय, देवकी कन्या प्राथमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
और लक्ष्मी कन्या माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इन स्कूलों में खाने की गुणवत्ता बेहद खराब थी। सभी स्कूलों में आलू और पनीर की सब्जी व रोटी बनाई गई थी। सब्जी में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा थी।
रोटियां भी मोटी और अधपकी थीं। रसोई में साफ सफाई नहीं थी। रसोइयों और संबंधित अध्यापकों को तत्काल साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया है।
जिला समन्वयक ने बताया कि पांच दिन बाद फिर इन स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। दोबारा अनियमितता मिलने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।