{"_id":"573c93634f1c1b644eac86f7","slug":"each-drop-of-water-to-people-dying","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे पन्नापुरी के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे पन्नापुरी के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 18 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड स्थित पन्नापुरी के हजारों लोग भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। बीते 15 दिनों से पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए क्षेत्र के लोग दूसरी कालोनियों से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर बुधवार को लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जल्द राहत नहीं मिलने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंचने और दिन में लू चलने से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
ऐसे में पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। नगर पालिका परिषद के अफसरों की लापरवाही के चलते पिछले 15 दिनों से पन्नापुरी के लोग पानी के पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पानी के लिए लोगों को आसपास के मोहल्लों या फिर हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। टंकी के पानी की सप्लाई ठप होने की लोगों की शिकायत के बावजूद भी नगर पालिका परिषद के अफसरों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है।
पानी के लिए परेशान पन्नापुरी के लोगों का मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा। नागरिकों ने नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली।
प्रदर्शन करने वालों में गीता, रामवती, लक्ष्मी, सुरेश शर्मा, कृष्णलाल, ममता, हेमा, उर्मिला मित्तल, अतुल शर्मा, रामेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर पालिका के जलकल अभियंता अनवर ख्वाजा का कहना है कि इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वह टीम भेजकर समस्या का समाधान कराएंगे।