फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   E-rickshaws destroyed the traffic system, number increased three times in five years

Hapur News: ई-रिक्शाओं ने ध्वस्त की यातायात व्यवस्था, पांच साल में तीन गुना बढ़ गई संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws destroyed the traffic system, number increased three times in five years
हापुड़। शहर के ई-रक्शों के बेतरतीब संचालन से यातायात व्यवस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। पिछले पांच सालों की बात करें तो सड़कों पर इनकी संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। बिना तय रूट पर दौड़ने के कारण ये ई-रिक्शा जाम का कारण बन रहे हैं। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सड़कों पर ई-रिक्शों का संचालन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। एक आसान कार्य होने के कारण मजदूर वर्ग से जुड़े काफी लोग इस पेशे में आ गए हैं और अपनी आजीविका कमाने के लिए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे सड़कों पर ई-रिक्शों की अधिकता हो गई है। ई-रिक्शा चालकों और अधिकारियों की माने तो जिले में करीब 15 हजार ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें हापुड़ शहर में इनकी संख्या सबसे अधिक है। हालांकि अधिकतर ई-रिक्शों का पंजीकरण नहीं हुआ है। जिनका पंजीकरण हुआ है, उस हिसाब से भी हापुड़ जिले में पिछले पांच सालों में इनकी संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। वर्ष 2019 तक इनकी संख्या 1755 थी, जबकि अब जिले में 4003 ई रिक्शे पंजीकृत हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन चार से पांच रिक्शाओं का पंजीकरण हो रहा है।
विज्ञापन


----

तय रूटों से अलग चल रहे ई-रिक्शा -

शहर में जाम की व्यवस्था में सुधार हो सके, इसके लिए लोगों की मांग पर पुलिस ने ई-रिक्शों के रूट निर्धारित किए थे। लेकिन कुछ दिन व्यवस्थित तरीके से चलने के बाद अब ई-रिक्शे मनमाने रूप से सड़कों पर दौड़ रही है। जिसके कारण चौराहों पर जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

यातायात सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि ई-रिक्शा शहर में व्यवस्थित तरीके से चलें इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रिक्शाओं के पंजीकरण के लिए भी पूर्व में सख्ती की गई थी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed