{"_id":"662440b523ca35aff50f9994","slug":"e-rickshaw-driver-abducted-a-girl-playing-outside-the-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109768-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर के बाहर खेल रही बच्ची काे ई-रिक्शा चालक ने किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर के बाहर खेल रही बच्ची काे ई-रिक्शा चालक ने किया अगवा
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को एक ई-रिक्शा चालक ने अगवा कर लिया। पुलिस को पीछा करते देख आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से 30 मिनट में आरोपी चालक को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला निवासी आसिफ खान ने बताया कि शनिवार को समय करीब 12 बजे उसकी पांच वर्षीय पुत्री मायरा घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच एक ई-रिक्शा चालक यहां आया और उसकी पुत्री को इशारा कर अपने पास बुलाया। इसके बाद आरोपी उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। गली में खेल रहे बच्चों ने यह बात उससे घर जाकर बताई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो आोपी बच्ची को कमेला रोड पर छोड़कर फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से चालक को कमेला रोड से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी आमिर अब्बासी पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला मोती कालोनी निकट आसी बैंड वाली पुलिया को मोहल्ला मोती कालोनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।