{"_id":"57f3cadb4f1c1bc3322705e1","slug":"dussehra-will-on-uninterrupted-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दशहरे पर शहर के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। स्थानीय अफसरों ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर योजना तैयार कर ली है। इसके लिए निगम की ओर से रात्रिचर गैंग तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
फाल्ट की सूचना मिलते ही गैंग के सदस्य उसे तत्काल ठीक करेंगे। नवरात्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। निगम सूत्रों की मानें तो सोनभद्र के आसपास कोयले की खान में पानी भरने के कारण पर्याप्त मात्रा में कोयला न मिलने से यह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
बहरहाल, इस विकट समस्या पर स्थानीय अफसर अब गंभीर दिख रहे हैं। दशहरा नजदीक है, ऐसे में लोगों में बढ़ता आक्रोश देख स्थानीय अफसरों ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
दशहरे पर शहर भर के बिजलीघरों पर रात्रिचर गैंग तैनात रहेगा। इस टीम के पास फाल्ट ठीक करने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद होंगे। दिन या रात किसी भी समय यह टीम लोकल फाल्ट को तत्काल दुरुस्त करेगी।
अफसरों ने दावा किया है कि दशहरे से बिजली आपूर्ति बेहतर हो जाएगी। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने कहा कि दशहरे पर बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की योजना तैयार कर ली गई है। उपभोक्ताओं को अंधेरे या बिजली कटौती से परेशान नहीं होना पड़ेगा।