फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Due to increased pressure of vehicles, toll got jammed

Hapur News: वाहनों का दवाब बढ़ने से टोल लगा भीषण जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Due to increased pressure of vehicles, toll got jammed
ब्रजघाट। हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते रविवार शाम करीब चार बजे टोल प्लाजा पर जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में फंसने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग 9 हाईवे पर वाहनों का दबाव बढऩे के चलते रविवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया, जिसके बाद हाईवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। शाम करीब चार बसे पांच के बीच हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते हाईवे के मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जाम से बचने के लिए मुरादाबाद से आने वाले बहुत से वाहन चालकों ने पलवाड़ा मार्ग से होकर गुजरने का विकल्प अपनाया। इसके अलावा जाम से बचने के लिए बहुत से यात्रियों ने हाईवे के किनारे स्थित ढाबों पर अपने वाहनों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के कार्यवाहक प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ देर के लिए टोल पर जाम की स्थिति हो गई थी। सूचना पर पहुंच कर वाहनों को आवागमन सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed