फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Due to change in weather, patients of viral and skin diseases increased

Hapur News: मौसम में बदलाव होने से वायरल और त्वचा रोग के मरीज बढ़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, patients of viral and skin diseases increased
पिलखुवा। इन दिनों मौसम में एक साथ तेजी से बदलाव हो रहा है। जिसके कारण वायरल और त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी और पीपीसी में रोजाना सौ से अधिक मरीज इन्हीं बीमारी से संबंधित दवा लेने पहुंच रहे हैं। जिसके चलते अस्पतालों की ओपीडी बढ़ गई है। कक्ष के बाहर मरीजों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


सीएचसी में तैनात डा. आयुष सिंघल ने बताया कि मौसम में एक साथ तेजी से बदलाव हुआ है, जिसके चलते वायरल एवं खजली, रेड कलर क निशान, डरमेटाईटिस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होने बताया कि पीपीसी एवं सीएचसी में रोजाना करीब चार सौ की ओपीडी है, जिसमें से 100 से अधिक मरीज इन्हीं बीमारियों से संबंधित अस्पताल आते हैं। उनका कहना है कि खेतों में फसल की कटाई होने के कारण उक्त बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। आगे जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा और तेज धूप व लू चलेंगी त्वचा के रोगियों की ओर संख्या बढ़ेगी। आंखों में जलन, एलर्जी एवं खुजली के मरीजों की भी संख्या बढ़ेगी। उन्होने बताया कि बीमारी से बचने के लिए चेहरा को ठंडे पानी से दिन में कई बार धोए, खूब ताजा पानी पीएं, घर के बाहर निकलने पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें, हरी सब्जियों के साथ अंगूर और संतरा का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed