फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   drunken men fell in drain

Hapur News: नाले में गिरा व्यक्ति, लोगों ने सौ मीटर दूर जाकर निकाला

Sat, 04 Nov 2023 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 04 Nov 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
drunken men fell in drain
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार को एक शराबी व्यक्ति गढ़ रोड अटल पार्क के बाहर गंदे नाले में गिर गया। करीब सौ मीटर दूर जाकर लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाल लिया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दोपहर को एक शराबी झूमता हुआ नगर पालिका की तरफ से आ रहा था। जब वह अटल पार्क के सामने पहुंचा तो असंतुलित होकर नाले में गिर गया। व्यक्ति को नाले में गिरता देखकर लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह बह निकला। नाले पर आगे पड़ी स्लैब के कारण उसे बचाना मुश्किल नजर आ रहा था। लेकिन लोगों ने करीब सौ मीटर आगे दौड़कर स्लैब हटाई और उसे बाहर निकालने में सफलता हासिल कर ली। लोगों ने बताया कि गिरने वाले वाले व्यक्ति ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। बाहर निकलने के बाद वह कुछ देर बैठा रहा और फिर लड़खड़ाता हुआ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed