फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drunk driver runs bus, woman dies while alighting

Hapur News: शराब के नशे में चालक ने दौड़ाई बस, उतरते समय महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Drunk driver runs bus, woman dies while alighting
मृतक अफसाना का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : अहार में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे 09 पर नशे ही हालत में चालक ने निजी बस दौड़ा दी। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अफरातफरी में बस से उतर रही उपैड़ा निवासी महिला अफसाना (40) बस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र भी घायल हो गया। चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव उपैड़ा निवासी एक युवक बस चलाता है और गांव का ही एक साथी उस पर परिचालक है। शनिवार को दोनों गांव से ही पड़ोसियों को बस में लेकर कुचेसर रोड चौपला पर दशहरा मेला देखने के लिए गए थे। सुबह मेला देखने के बाद दोनों लोगों को लेकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान चालक ने अत्यधिक शराब पी ली थी। इसके कारण बस का चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। उपैड़ा के पास उसने बाइक सवार नरेंद्र को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कुचेसर रोड पर हुए दंगल देख वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

लोगों के कहने के बावजूद बस चालक नहीं माना और बस को दौड़ा दिया। इस कारण बस में सवार अफसाना पत्नी आसमोहम्मद, उसका पुत्र फरमान और पुत्री रानी घबरा गए और बस से उतरने का प्रयास करने लगे। लेकिन नशे की हालत में उसने बस को नहीं रोका। उपैड़ा के पास बस धीमी होने के कारण अफसाना ने अपने बेटे फरमान के साथ उतरने का प्रयास किया। लेकिन बस की गति तेज हो जाने के कारण वह गिरकर उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि फरमान भी पैर में चोट लगने के कारण घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक नशे की हालत में बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गम में बदली निकाह की खुशियां : मृतका के पांच संताने हैं। जिसमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि पुत्र आजाद की इसी एक अक्तूबर को निकाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed