{"_id":"6888fe8bbcf3fca5510bae44","slug":"drone-in-villages-hapur-news-c-306-1-gha1001-116450-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ड्रोन और चोरों की अफवाह के बीच दहशत नहीं हो रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ड्रोन और चोरों की अफवाह के बीच दहशत नहीं हो रही कम
Tue, 29 Jul 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में ड्रोन व चोर के शोर के बीच लगातार बेकसूर लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में चार दिन पूर्व चोरी के शक में युवक की पिटाई के बाद सोमवार रात भी सिंभावली के हरोड़ा रोड पर लोगों ने चोरी के शक में युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं, दूसरी घटना हिम्मतपुर रोड की है, जहां मानसिक रोगी को चोरी के शक में लोगों ने घेर लिया। लाठी-डंडे लिए लोग मारपीट को उतारू हो गए।
ड्रोन उड़ने की अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए पुलिस लगातार ग्रामीणों से अपील कर रही है, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में ड्रोन और चोरी की अफवाहों पर विराम नहीं लग रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी ग्रामीण रात-रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। सोमवार की रात को सिंभावली के हरोड़ा रोड और हिम्मतपुर रोड से लोगों ने दो युवकों को चोर समझ कर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह दिमागी हालत से ठीक नहीं हैं। वहीं, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर के जंगल में भी पेड़ों की टहनी टूटने की आवाज के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दावा किया कि रात को जंगल में चोरों का गिरोह मौजूद था। लेकिन आहट होने के बाद वह भाग गए।
सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि गांवों में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी जा रही है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।