फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   drone case not open

Hapur News: ड्रोन की हकीकत का पता लगाने में पुलिस के साथ खुफिया तंत्र नाकाम

Tue, 22 Jul 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Jul 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
drone case not open
गढ़मुक्तेश्वर। रातों की नींद उड़ाने के साथ ही अजीब सी दहशत का पर्याय बन रहे ड्रोन की हकीकत का खुलासा करने में पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी विफल साबित हो रहा है। इन दिनों सड़कों पर लाखों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने से उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवालिया निशान लग रहा है।
विज्ञापन


गढ़ तहसील क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार उड़ रहे ड्रोन की दहशत लोगों को रतजगा करने के लिए मजबूर कर रही है। रात में घरों से बाहर निकलने से हिचकिचा रहे महिला-बच्चों के साथ ही हर कोई चैन की नींद भी नहीं सो पा रहा है। किसी गांव में ड्रोन दिखाई दे रहा, तो कई जगह महज अफवाह उड़ने से ही दहशत व्याप्त है। सोमवार की रात में भी दौताई, लुहारी, अक्खापुर, नयागांव, पावटी समेत कई गांवों में ड्रोन दिखाई देने का शोर मचा। इसपर ग्रामीणों की भीड़ अपने घरों से बाहर निकल आई। कई अन्य गांवों में महज अफवाह उड़ने पर यही हाल दिखाई दिया। अधिकांश लोग अपने गांव के ऊपर उड़ान भर रहे ड्रोन की तस्वीरों के साथ ही वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तो कहीं डायल 112 टीम मौके पर पहुंच गई, जिसने ग्रामीणों को अफवाहों से सावधान रहने के साथ ही शांति व्यवस्था से कोई खिलवाड़ न करने की नसीहत दी। कुल मिलाकर पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग ड्रोन से जुड़ी हकीकत सामने लाने की बजाए अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन



लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण रात को कर रहे पहरेदारी

ड्रोन को लेकर आए दिन उड़ रहीं नई नई अफवाहों से लोग खौफजदा चल रहे हैं। किसान रात को अपने खेतों में जाकर जंगली जानवरों से फसलों की रखवाली करने से बुरी तरह घबरा रहे हैं। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण मोबाइल की टॉर्च जलाकर रातभर पहरेदारी करने को मजबूर हैं। कई गांवों में लोग सड़क पर चारपाई डालकर समूह के रूप में बैठकर महिला बच्चों का हौसला बढ़ा रहे हैं। कुछ गांवों में कार सवार संदिग्धों के दिखाई देने के बाद ग्रामीण उनकी तलाश में जंगल को खंगालने में जुटे रहे। अधिकांश मंदिरों और मस्जिदों से एलान करते हुए लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की अपील भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार बदमाशों के सक्रिय होने की अफवाह

लोगों में बड़े स्तर पर चर्चा चल रही है कि क्षेत्र में कार सवार बदमाशों का गैंग सक्रिय चल रहा है, जो ड्रोन से रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता है। सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर के चार घरों में डकैती और जाग होने पर दो महिलाओं पर हमला होने इस अफवाह को और भी बल मिल रहा है।


कोट -

ड्रोन उड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस संबंधित स्थान पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ ही लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। कई दिनों से ड्रोन उड़ने की घटना होने से प्रतीत हो रहा कि कुछ शरारती और खुराफाती तत्व आम जनता में दहशत फैला रहे हैं। इस संबंध में लगातार जांच चल रही है, बहुत जल्द सच्चाई का खुलासा करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी संयम से काम लेते हुए अफवाहों से सावधान रहना होगा। - वरुण मिश्रा सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed