{"_id":"66689fc06bc26007d80045e4","slug":"driver-breaks-plaza-with-jcb-after-demanding-fee-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111490-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शुल्क मांगने पर चालक ने जेसीबी से तोड़ दिया प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शुल्क मांगने पर चालक ने जेसीबी से तोड़ दिया प्लाजा
विज्ञापन
छिजारसी टोल प्लाजा के बूथ को तोड़ता जेसीबी संचालक। स्रोत टोल।
पिलखुवा/गढ़मुक्तेश्वर।
नशे में धुत एक जेसीबी चालक ने मंगलवार को पिलखुवा से गढ़ तक हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। टोल मांगने पर छिजारसी टोल पर जेसीबी से बैरियर और बूथ तोड़ डाले। इसके बाद गढ़ पहुंचकर कार में टक्कर मार दी। पीछा करने पर दो बाइकों को रौंद दिया। पुलिस द्वारा पकड़ने पर शीशा तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पिलखुवा और गढ़ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक युवक हापुड़ की तरफ से जेसीबी लेकर छिजारसी टोल प्लाजा की लेन संख्या 15 पर पहुंचा था। बूथ पर तैनात टोल कर्मी द्वारा शुल्क मांगने पर जेसीबी चालक आपा खो बैठा और जेसीबी से बूथ संख्या 15 और 16 व बैरियर को तोड़े के साथ हाईवे को खुर्दबुर्द करना शुरू कर दिया। टोल कर्मियों ने घेरने का प्रयास किया तो आरोपी गाजियाबाद की ओर भाग निकला।
करीब डेढ़ घंटे बाद फिर टोल पर पहुंचा जेसीबी चालक-
टोल पर तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी चालक जेसीबी लेकर करीब 9 बजे गाजियाबाद की ओर से टोल प्लाजा पर पहुंचा और प्लाजा की एक नंबर वीआईपी लाइन से हापुड़ की ओर भाग गया। मजे की बात यह है कि टोल कर्मी दोनों बार देखते रह गए, उसे पकड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। लापरवाही इतनी रही कि सुबह से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने भी उसे पकड़ने के प्रयास नहीं किए और आरोपी पिलखुवा से ब्रजघाट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार में कार में टक्कर, दो बाइकों को रौंदा,
पिलखुवा से अल्लाबख्शपुर पहुंचकर आरोपी जेसीबी को लेकर पहुंच गया और एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। गढ़ के छोटा बाजार निवासी अमन ऊर्फ मोनू शर्मा अपनी पत्नी दीपांशी, बेटे श्रष्ट, बेटी विधि और गांव अब्दुलापुर निवासी गाड़ी चालक गौरव के साथ अपनी ससुराल मुरादाबाद जा रहे थे। टक्कर से कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई और सभी लोग घायल हो गए। उन्हेंं गंभीर चोटें लगी और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी पर ब्रजघाट चौकी पुलिस ने जेसीबी का पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछा देखकर आरोपी जेसीबी को पलवाड़ा मार्ग ब्रजघाट पर लेकर पहुंच गया। कुछ बाइक सवारों ने भी उसका पीछा करना शुरू कर दिया। यहां आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी करीब दो बाइकों को छतिग्रस्त कर दिया। एक बाइक को बीच सड़क पर रौंदा।
जेसीबी चालक द्वारा घटना के बाद जेसीबी को भगाने के दौरान उसको पलवाड़ा मार्ग पर पुलिस कर्मी ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मी पर भी जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस कर्मी घटना में बाल-बाल बच गया और बाद में किसी तरह उसे पकड़ा। करीब 40 मिनट तक आरोपी ने गढ़ में उत्पात मचाया।
पकड़े जाने पर डायल 112 कार का शीशा तोड़ फरार होने का प्रयास--
आरोपी को पकड़ने के बाद डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी उसको लेकर कोतवाली जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने हाथ में पहने हुए कड़े से गाड़ी का पीछे का शीशा तोड़ दिया और कार से कूदकर भागने लगा। पुलिस कर्मी ने जैसे तैसे कर उसको पकड़ कर कोतवाली पहुंचाया।
भट्टे पर करता है काम, नशे में जेसीबी लेकर निकला
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान जिला बदायूं के थाना गुनौर के गांव सिखारा का रहने वाला है। आरोपी सूखा नशा करने का आदी है। आरोपी पिलखुवा के दहपा स्थित मुजाहिद के ईंट भट्टे पर काम करता है। मुजाहिद के भाई साजिद की जेसीबी लेकर वह सुबह निकला था। जबकि जेसीबी का चालक कोई और है। आरोपी के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में टोल प्रबंधक सुनील चड्ढा की तहरीर पर जान से मारने के प्रयास मामले में जबकि गढ़ कोतवाली में अन्य संबंधित मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी।

पकड़े जाने पर डायल 112 कार का शीशा तोड़ फरार होने का प्रयास