{"_id":"5800fce04f1c1b6c6128e126","slug":"dress-boat-driver-appeared","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की चेतावनी से ड्रेस में दिखे नाव चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की चेतावनी से ड्रेस में दिखे नाव चालक
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
ड्रेस में दिखे नाव चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की शिकायतों पर पुलिस ने बैठक कर नाविकों और फोटोग्राफरों के लिए ड्रेस कोड लागू किया था। इसको सख्ती से लागू करने की चेतावनी भी दी गई थी। जिस पर शुक्रवार से नाविकों ने ड्रेस कोड का पालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ब्रजघाट में नाव चालकों और गंगा तट पर फोटोग्राफी का काम करने वाले लोगों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्रता की शिकायत पर इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने 12 अक्तूबर को नाव चालकों और फोटोग्राफरों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
उसमें सभी नावों पर नंबर डाले जाने और नाविकों तथा फोटोग्राफरों को निर्धारित ड्रेस कोड़ का पालन करने की कड़ी हिदायत देकर दो दिन का समय दिया था।
शुक्रवार को ब्रजघाट गंगा तट पर मौजूद सभी नावों पर नंबर डाले जाने के साथ ही नाविकों और फोटोग्राफरों ने ड्रेस कोड़ का पालन शुरू कर दिया है।
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।