फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dr. vacancy fill

Hapur News: स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी, भरे जाएंगे डॉक्टरों के पद

Wed, 21 Jan 2026 11:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 21 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
dr. vacancy fill
हापुड़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े सभी चिकित्सकों के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए जल्द शासनादेश आएगा। मौखिक साक्षात्कार के जरिए ये भर्तियां होंगी। उन्होंने डीएम और सीएमओ को भर्ती करके इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजने के आदेश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति देने की बात कही है। इसे मामले में बुधवार को अमर उजाला ने डॉक्टर न सुविधाएं...अस्पतालों को इलाज की दरकार को लेकर समाचार भी प्रकाशित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को तय कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटे की देरी से शाम करीब साढ़े चार बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन और जिला जेल के निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर सटीक जानकारी नहीं दे सके। इस पर मौजूद निर्माणाधीन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी। शाम करीब साढे पांच बजे डिप्टी सीएम जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने यहां इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने लैब के कार्यों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि जिला अस्पताल में बनी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में करीब 117 प्रकार की जांच एक ही स्थान पर हो सकेंगी। इससे मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जिले की जितनी भी सीएचसी हैं, वहां से भी मरीजों के नमूने लेकर जिला अस्पताल की लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने वार्ड में पहुंचकर मरीजों का हाल भी जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। किसी भी प्रकार की बाहरी दवाएं मरीजों के लिए न लिखें। आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से आने चाहिए। इस प्रकार की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई होगी। करीब 10 मिनट तक वह जिला अस्पताल में रुके और व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद उन्होंने देर शाम कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानदेय न मिलने पर किया हंगामा
जिला अस्पताल में तैनात संविदाकर्मी शेरुद्दीन ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए अस्पताल के मुख्य गेट के सामने जमकर हंगामा किया। शेरुद्दीन ने बताया कि उनके साथ 14 संविदाकर्मियों को करीब पांच वर्षों से मानदेय और आठ माह से पीएफ भी प्राप्त नहीं हो रहा है। सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारी को फटकार लगाई। इस दौरान शेरुद्दीन ने सीएमओ पर ही गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। सीएमओ ने कहा कि इस प्रकार की कोई शिकायत उनसे कर्मचारियों ने नहीं की है। सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची और शेरुद्दीन को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed