फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dowry case

Hapur News: कार और दस लाख न देने पर युवक ने शादी से किया इन्कार

Wed, 14 Feb 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 14 Feb 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
dowry case
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी युवती की शादी में दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी फतेह मोहम्मद उर्फ बॉबी ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल में उसकी पुत्री की शादी मेरठ जिले के मोहल्ला शकूरनगर निवासी अनस पुत्र मोहम्मद सरताज से होनी निश्चित हुई थी। तीन अक्तूबर 2023 को सगाई में आरोपी अनस को 51 हजार रुपये नगद, करीब 25 हजार रुपये के 11 जोड़ी कपड़े व 30 हजार रुपये की मिलाई की थी। इसके बाद 13 नवंबर 2023 को अनस के परिजनों ने गांव आकर उसकी पुत्री की गोद भराई की थी। पीड़ित ने करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर दो सौ लोगों का खाना बनवाया था। इसके अलावा 30 हजार रुपये के कपड़े व 40 हजार रुपये की मिलाई की थी।
विज्ञापन


लेकिन उसके द्वारा इतना खर्चा करने के बाद अनस के परिजनों ने उससे दहेज में कार व दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी। उसने असमर्थता जताई तो दोनों पक्षों में गांव में ही बैठकर फैसला हो गया और अनस के परिजन बिना कार व दस लाख दिए बिना शादी करने के लिए राजी हो गए। नौ फरवरी को अनस के पिता सरताज, दादा हाजी बाबू, ताऊ सरफराज, चाचा सलीम पीड़ित के घर आए और फिर से दस लाख रुपये और कार देने की मांग रखी। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अनस, मोहम्मद सरताज, सरफराज, सलीम, हाजी बाबू व मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed